फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry youths beat up Gharaati and Barati for the demand to sing on DJ

डीजे पर गाने की फरमाइश को लेकर मनबढ़ युवकों ने घराती व बाराती से की मारपीट

Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Angry youths beat up Gharaati and Barati for the demand to sing on DJ
रतसर । गड़वार थाना क्षेत्र के बंगला (चौहान बस्ती) में बृहस्पतिवार की रात बरात में डीजे पर फरमाइशी गीत बजाने की बात पर गांव के मनबढ़ युवक बरातियों से उलझ गये। मारपीट में एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायलों को सीएचसी रतसर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण सात घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गड़वार थाना क्षेत्र के बंगला निवासी महेश राम की पुत्री रीमा की शादी चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर निवासी सूर्यकांत पुत्र वाल्मीकि राम से तय थी। बरात निर्धारित समय पर बंगला (बलुआ) जनवासे में पहुंची। परछावन के बाद दूल्हा-दुल्हन जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंचे तो बारात में बज रहे डीजे पर कुछ युवक मनपसंद गीत बजाने की फरमाइश करने लगे। मना करने पर वे बरातियों से उलझ गए। इसकी जानकारी होने पर दुल्हन के घर वालों ने युवकों से वहां से जाने को कहा तो यह बात युवकों को नागवार गुजरी और मारपीट शुरू हो गयी। लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया। थोडी देर बाद युवक लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडा एवं ईंट पत्थर चले। इसमें लड़की पक्ष के अमावस राम ( 55 ) , मुकेश (22), पंकज (24), लक्ष्मण (50), मुन्नी देवी (35), महेश (45) एवं दूसरे पक्ष के सतीश चौहान ( 30 ), पंकज ( 26), रुपेश (47) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी देखरेख में शादी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed