फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger among Lekhpals on the death of colleague in Hapur

Ballia News: हापुड़ में साथी की मौत पर लेखपालों में गुस्सा

Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Anger among Lekhpals on the death of colleague in Hapur
बैरिया। हापुड़ में लेखपाल की मौत से जिले के लेखपालों में गुस्सा है। बैरिया तहसील में लेखपालों ने हापुड़ के जिलाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृत लेखपाल के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा। चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिलेगा तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि पब्लिसिटी पाने के लिए बैठक, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारी तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। नौकरी में बढ़ते कार्य के दबाव के साथ ही अधिकारी के व्यवहार के कारण जहां कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन बिगड़ रहा है। लेखपालों ने कहा मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुपालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार कर्मचारी समस्याओं के संबंध में संगठन पदाधिकारी के साथ प्रतिमाह बैठक किए जाने का प्रावधान है। संवादहीनता एवं संवेदनहीनता के कारण ऐसी घटनाएं घटित होती है। लेखपाल सुभाष मीणा की मौत के प्रति शोक व्यक्त की और ऐसी घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए निंदा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed