फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anand Vihar-Chhapra train was delayed by six hours and Gwalior Special also arrived four hours late.

Ballia News: आनंद विहार-छपरा ट्रेन छह घंटे लेट रही ग्वालियर स्पेशल भी 4 घंटे देरी से पहुंची

Tue, 11 Nov 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anand Vihar-Chhapra train was delayed by six hours and Gwalior Special also arrived four hours late.
बैरिया। दीपावली, छठ से ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं। सोमवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें लेट रहीं। इसमें आनंद विहार-छपरा टर्मिनल स्पेशल साढ़े छह घंटे लेट रही।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 12 से अधिक ट्रेनों का ठहराव है। रोज हजारों यात्री स्टेशन से अपने गंतव्य को आते- जाते हैं। सोमवार को गाड़ियों के काफी विलंब से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई, जो ट्रेनों को लेकर परेशान दिखे।ट्रेने डेढ़ घंटे से लेकर छह घंटे तक विलंब से चली। अप 04007 आनंद विहार छपरा टर्मिनल स्पेशल साढ़े छह घंटा लेट से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन को सुबह 6:30 बजे सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना था जो 12:31 पर सुरेमनपुर पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह से अप 04138 ग्वालियर स्पेशल ट्रेन चार घंटे लेट से सुरेमनपुर पहुंची। इसी क्रम में 14016 डाउन सद्भावना एक्सप्रेस आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली ट्रेन चार घंटे विलम्ब से सुरेमनपुर स्टेशन पहुंची। 12562 डाउन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस जो दिल्ली से जयनगर को जाती है, चार घंटे विलंब से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। 15049 अप पूर्वांचल एक्सप्रेस जो कोलकाता से चलकर गोरखपुर को जाती है दो घंटे विलंब से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

13105 अप सियालदह-बलिया एक्सप्रेस दो घंटे देर से, जबकि 14015 अप सद्भावना एक्सप्रेस एक घंटे लेट, 75101 अप छपरा औड़िहार डेमू डेढ़ घंटे लेट, 14523 अप हरिहरनाथ एक्सप्रेस एक घंटे लेट, पाटलिपुत्र डेमो एक घंटा लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed