फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Along with the nominee, the role of some other people is doubtful.

नामजद के साथ कुछ और लोगों की भूमिका संदिग्ध

Tue, 10 Aug 2021 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Along with the nominee, the role of some other people is doubtful.
सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर स्थित चिरा बाबा स्थान के पास आर्मी के जवान नीरज सिंह को बदमाशों ने सात अगस्त को शाम को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस जवान की मां की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पकड़ी थाने के पकड़ी निवासी आर्मी के जवान नीरज सिंह (29) पुत्र वीरेंद्र सिंह सात अगस्त की शाम सिलीगुड़ी ड्यूटी पर जाने के लिए अपने चचेरे भाई इंद्रजीत के साथ बुलेट से बलिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वह सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी स्थित चिरा बाबा स्थान के समीप पहुंचे, उसी दौरान पकड़ी से ही बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया ओर जवान के पेट में गोली मार दी। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। इस मामले में घायल जवान के मां की तहरीर पर पुलिस ने पकड़ी निवासी सुंदरम सिंह और संजय सिंह मणि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में नामजद आरोपियों के अलावा कुछ अन्य लोगों की भी भूमिका संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed