फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Along with awakening the light of education, teachers will save water

शिक्षा की अलख जगाने के साथ ही शिक्षक सहेजेंगे अब पानी की एक-एक बूंद

Fri, 09 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Along with awakening the light of education, teachers will save water
शिक्षा की अलख जगाने के साथ ही शिक्षक अब पानी की एक-एक बूंद को सहेजने में मददगार साबित होंगे। इसके साथ ही भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण के लिए अब नौनिहाल भी आगे आएंगे। परिषदीय विद्यालयों में जल संरक्षण के लिए जल संचयन प्रणाली लगवाई जाएगी। साथ ही बच्चों को जल संरक्षित करने के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर में बेसिक शिक्षा से संचालित विद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में वर्षा जल संचयन प्रणाली का निर्माण किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक वर्षा के जल को संरक्षित करते हुए भूगर्भ जल के स्तर को बढ़ाया जा सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विद्यालय में पेयजल के लिए स्थापित किए गए जल स्रोत इंडिया मार्का हैंडपंप के नजदीक आवश्यकतानुसार सोक पिट का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे विद्यालय में जल निकासी, जल भराव की समस्या खत्म हो सकेगी और भूगर्भ जल स्तर को भी बढ़ाया जा सकेगा। इसके बाबत महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किया है। जल शक्ति अभियान के तहत भूगर्भ जल संरक्षण एवं कोविड 19 देशव्यापी महामारी के मद्देनजर कदम उठाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परिषदीय विद्यालयों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से स्वच्छता तथा भूगर्भ जल संरक्षण संबंधी आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। योजना के सुचारु रूप से क्रियान्वयन के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत उपलब्ध टाइड फंड एवं विद्यालय में मौजूद कंपोजिट स्कूल ग्रांट की निधियों का उपयोग किया जाएगा। जनपद में 1598 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक तथा 392 कंपोजिट सहित कुल 2250 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें दो लाख 97 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनको पढ़ाने के लिए परिषदीय स्कूलों में करीब आठ हजार अध्यापक तैनात हैं।
विज्ञापन

-
भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण निहायत ही जरूरी है। इसके लिए आम जनमानस के साथ ही बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है। शासन के दिशा निर्देश के अनुसार परिषदीय विद्यालयों में कार्य कराया जाएगा।- शिवनारायन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed