फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Aloe vera is effective in hiding old age

बढ़ती उम्र को छिपाने में कारगर है एलोवेरा

Thu, 18 Jun 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Aloe vera is effective in hiding old age
बढ़ती उम्र में भी अगर आप चाहती हैं कि सुंदर दिखें तो रूप निखारने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। यदि चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगे हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा की कई समस्याओं के लिए यह एक बहुत अच्छा और नेचुरल उपाय है। एक ओर जहां एलोवेरा त्वचा की कई समस्याओं का समाधान है। वहीं यह त्वचा को पोषित करने का भी काम करता है। साथ ही दाग-धब्बे, पिंपल्स होने, कटने, सन बर्न होने और रिंकल्स हो जाने पर भी इसका इस्तेमाल बहुत कारगर होता है।
विज्ञापन

एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह त्वचा पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। यह एक नेचुरल एंटी-एजिंग प्रोडक्ट है। निखार के लिए यह बहुत अच्छा क्लींजर है। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता है जिससे चेहरे पर निखार आ जाता है। अगर आपके पास एलोवेरा जेल है तो अच्छी बात है। आप एलोवेरा की एक स्टिक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।- शोभा चौरसिया, ब्यूटीशियन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed