फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Alliance took to the streets to protest against the suspension of MPs

Ballia News: सांसदों के निलंबन के विरोध में सड़क पर उतरा गठबंधन

Fri, 22 Dec 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Alliance took to the streets to protest against the suspension of MPs
संसद से 142 सांसदों के निलंबन के विरोध में शुक्रवार को कांगेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इसके उपरांत इंडिया गठबंधन के सभी दल एक साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिए। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि पूरे देश में भाजपा विरोध की लहर दौड़ रही है। सरकार ने लाखों बेरोजगारों को पैदा कर दिया। अडानी और अंबानी को सारे देश के संसाधनों पर कब्जा दिला दिया है। किसानों एवं मजदूरों को कोई पूछने वाला नहीं है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा जैसी योजनाओं का पैसा काटा जा रहा है। गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो देश की जनता के सामने तस्वीर पेश की थी, उसको खत्म किया जा रहा है। इतना ही नहीं लोकतंत्र के मंदिर में सुरक्षा में चूक हो रही है और इस बात की आवाज उठाने वाले विपक्षी दलों के सांसदों को बाहर फेंका जा रहा है। धरना प्रदर्शन में सच्चिदानंद तिवारी, बृजेश सिंह गाट, बैजनाथ राम, विनोद सिंह, रामधनी सिंह, भैया लल्लू सिंह, मदन यादव, सुमंत मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, धीरेंद्र, आनंद मिश्रा, उषा सिंह, परशुराम, प्रताप जायसवाल, संतोष चौबे, सिद्धनाथ तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, गीता गोयल, अरुण कुमार यादव, हरकेंद्र सिंह, शंकर शरण, अतिउल्लाह खान, विक्की सिंह, राशिद कमाल, वीरेंद्र कुंवर, पारस वर्मा, राजेंद्र सिंह गामा, नौशाद आलम, राशिद कमाल, ओम प्रकाश सिंह, भुआल चौहान, गुड्डू पांडेय, सूर्य प्रकाश दीक्षित, राहुल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed