फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   alicharan is very happy with respect

कालीचरण को सम्मान से खुशी

Tue, 06 Feb 2018 10:41 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 06 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
alicharan is very happy with respect
sweet - फोटो : अमर उजाला
जनपद के सहतवार निवासी कक्षा दसवीं के छात्र कालीचरण ने कम उम्र में ही बेहतरीन पेंटिंग बनाकर कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। उसकी कलाकारी को आखिरकार मुख्यमंत्री ने सम्मान किया और दो लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में इनाम में दिया। उसकी इस उपलब्धि पर न सिर्फ वार्डवासी बल्कि पूरे जनपदवासी को उस पर नाज है। परिवार वालों का कहना है कि सम्‍मान मिलने पर खुशी हुई है।
विज्ञापन

कालीचरण को बचपन से ही पेंटिंग का शौक था। उसके इस हुनर पर उसके पिता विजय ने हौसलाअफजाई की। इसके बाद ललित कला अकादमी के डॉ. इफ्तेखार खां ने कालीचरण को हर बारीकियां सिखाई। इसी बीच कालीचरण ने प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की तस्वीर बनाकर न सिर्फ अपने गुरुजनों को बल्कि इस क्षेत्र में ठीक-ठाक रुचि रखने वाले सबको हैरत में डाल दिया था।
विज्ञापन


तदुपरांत कालीचरण तस्वीर को गोरखपुर ले जाकर मुख्यमंत्री को सौंपा था। शनिवार को लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय से कालीचरण को बुलावा आया। जिस पर कालीचरण और उसके पिता कार्यालय पहुंचे, वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुंदर कलाकारी के चलते पुरस्कार के रुप में दो लाख का प्रोत्साहन राशि स्वीकृत कर इनाम दिया। जब इसकी सूचना घरवालों को मिली तो घर में खुशी का माहौल उठा। बताते चलें कि कालीचरण के भाई बहनों में एक भाई और एक बहन है बहन का नाम अनीता है। घर में दादी ज्ञानमती देवी, माता जय माला देवी एवं चाचा श्याम बाबू गुप्ता ने एक-दूसरे के साथ खुशी का इजहार किया। कालीचरण अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का सुन्दर सजीव पेंटिंग बनाकर भेंट कर चुका है। कालीचरण ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सजीव पेंटिंग प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed