फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Air filling machine tank bursts, woman dies, husband critical

Ballia News: हवा भरने वाली मशीन की टंकी फटी, महिला की मौत, पति गंभीर

Tue, 17 Feb 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Air filling machine tank bursts, woman dies, husband critical
बांसडीह क्षेत्र के केवरा चट्टी पर हवा की टंकी फटने से घायल दुकानदार।संवाद
बांसडीह/घोघा। कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर वाहनों के टायर में हवा भरने वाली टंकी फटने से दुकानदार रवि वर्मा की पत्नी रेनू देवी (35) की मौत हो गई। दुकानदार घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल दुकानदार को जिला चिकित्सालय ले आया गया, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बांसडीह कोतवाली के प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि केवरा निवासी रवि वर्मा (40) की चट्टी पर हवा भरने की दुकान है। सोमवार को दुकान पर वह टायर पंक्चर बनाने और टायरों में हवा भरने में व्यस्त थे। दोपहर के समय उनकी पत्नी रेनू देवी पति के लिए खाना लेकर दुकान पर पहुंची। खाना निकाल कर हवा भरने वाली टंकी के पास बैठ गईं। पति कार्य से खाली होकर खाना खाने के लिए ज्यों ही करीब आए, हवा की टंकी तेज अवाज के साथ फट गई। दुकानदार की पत्नी रेनू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। दुकानदार रवि वर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हवा की टंकी की फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग डर कर भगाने लगे। इसके बाद में मौके पर पहुंचे आसपास के लोग घायल दुकानदार को जिला अस्पताल इलाज के लिए ले आए। चिकित्सक ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रवि वर्मा का 12 वर्षीय पुत्र राजीव है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मौके पर दिलीप तिवारी, रमेश गुप्ता, अजय वर्मा, अजीत मिश्रा चंदन, ब्रजेश सिंह, राजकुमार वर्मा आदि थे। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed