फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the talks, the way to become a certificate was cleared

Ballia News: वार्ता के बाद प्रमाण पत्र बनने का रास्ता हुआ साफ

Thu, 13 Jul 2023 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
After the talks, the way to become a certificate was cleared
उपजिलाधिकारी बैरिया के कार्यालय में बृहस्पतिवार को गोंड महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता के बाद तहसील से गोंड समाज के लोगों के लिए अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। वार्ता के दौरान गोंड समाज के लोगों ने अपने पक्ष में तर्क रखे तथा भारत सरकार के राजपत्र को भी दिखाया। भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह की मध्यस्थता में चली इस बैठक में उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र और तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने गाइडलाइन का अवलोकन किया। उप जिलाधिकारी ने विचार विमर्श के बाद बताया कि इसके लिए निर्देश जारी कर दिया जाएगा। गोंड जाति के लोग अपना आवेदन करें नियमानुसार, जांचोपरांत अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। उपजिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि एक साथ 10-20 आवेदन लेकर ना आएं। जिसका जाति प्रमाण पत्र बनवाना है, वह स्वयं आकर आवेदन करें। अपने बेटा, बेटी या परिवार के सदस्यों, भाई आदि का आवेदन पत्र लाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में अन्य औपचारिकता के साथ आवेदनकर्ता अपने परिवार के उस सदस्य के जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति जरूर संलग्न करें जिनका अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र पूर्व में बन चुका है। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर गोंड समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गोंड, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर गोंड, ददन गोंड, रविंद्र गोंड, कामेश्वर गोंड, अरिमर्दन गोंड आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed