फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the Mahaviri Jhanda procession, wrestlers demonstrated their techniques in the akhada

Ballia News: महावीरी झंडा जुलूस के बाद अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Mon, 24 Aug 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
After the Mahaviri Jhanda procession, wrestlers demonstrated their techniques in the akhada
नगर से सटे मिड्ढा गांव में आयोजित महावीरी झंडा जुलूस में करतब दिखाते ​खिलाड़ी। जागरुक पाठक
बलिया। नगर से सटे मिड्ढा गांव में रविवार को महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक निकाला गया। स्व. केदार साहू के दरवाजे से शुरू हुआ जुलूस बाजार, कारखाना होते हुए गिरवरदास बाबा की कुटी स्थित महावीर मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पूजन-अर्चन के बाद जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए गोरथाना पोखरा स्थित शिव मंदिर पहुंचा। इसके बाद मां काली मंदिर परिसर में अखाड़े का शुभारंभ हुआ।
गांव के समाजसेवी विनोद सिंह ने हनुमान जी का पट खोलकर पूजन-अर्चन किया। जुलूस में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम, जय हनुमान और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। गाजे-बाजे और बैंड की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अखाड़े में जनपद के साथ ही गैर जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेच का प्रदर्शन किया। परसिया के रवि यादव ने बिंदेश्वर को पटखनी देकर अखाड़े की शुरुआत की। इसके बाद द्वाबा के छोटेलाल ने बक्सर के रामबचन, अलावलपुर के छोटू ने स्टेडियम के गोलू तथा गाजीपुर के संजय ने बेल्थरारोड के राजू को पटखनी दी।
विज्ञापन

वहीं सुखपुरा मिनी स्टेडियम की श्रुति गुप्ता और बलिया स्टेडियम की मुस्कान गुप्ता ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान मनिंद्र बहादुर ठाकुर उर्फ सोनू ने पहलवानों को माला पहनाकर और हाथ मिलवाकर कराई। रेफरी की भूमिका चुन्नू सिंह ने निभाई। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अचानक हुई तेज बारिश के कारण अन्य मुकाबले प्रभावित हुए और कई पहलवान अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर सके।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फेफना थानाध्यक्ष अखिलेश पांडेय और सुखपुरा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। खुफिया विभाग की टीम भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed