{"_id":"690b8a2194eb5a0ce3098deb","slug":"after-ganga-aarti-shrinath-sarovar-was-illuminated-with-51-thousand-lamps-ballia-news-c-190-1-bal1002-151523-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा आरती के बाद 51 हजार दीपों से श्रीनाथ सरोवर हुआ जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा आरती के बाद 51 हजार दीपों से श्रीनाथ सरोवर हुआ जगमग
विज्ञापन
देव दीपावली पर्व पर दीपो से सजाया गया रसड़ा कस्बा स्थित श्रीनाथ बाबा पोखरा।संवाद
रसड़ा। श्रीनाथ बाबा मठ स्थित सरोवर के घाटों पर बुधवार की सायंकाल विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में तथा नगर पालिका की तरफ से गांधी पार्क स्थित सरोवर पर देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया।
छोटी काशी के रूप में विख्यात श्रीनाथ सरोवर पर सूर्यास्त होते ही गंगा आरती के साथ जैसे ही 51 हजार एवं गांधी पार्क में 11 हजार दीप मालाओं को एक साथ प्रज्जवलित किया गया, दोनों सरोवर जगमगा उठे। इस विहंगम दृश्य को देखने के लिए नगर के हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। देव दीपावली मनाने के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही श्रीनाथ बाबा सरोवर एवं गांधी पार्क के चारों तरफ साफ-सफाई, सजावट रही।
दीपमालाओं को एक साथ जलाए जाने के बाद ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक श्रीनाथ मठ के महंत एवं महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महराज, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, संतोष आर्या, संतोष गुप्ता, अनिल सोनी, आदि लगे रहे। वहीं, गांधी पार्क में नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल, आदित्य गुप्ता, प्रदीप गुप्ता सहित नपा कर्मी सभासद एवं कार्यकर्ता लगे रहे।
विज्ञापन
सागरपाली संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कपूरी में स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर में देव दीपावली के पर्व पर बड़े उत्सव का आयोजन किया गया है। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद हजारों दीपक की रोशनी ने मंदिर परिसर जगमग हो गया। पुजारी प्रमोद पांडेय ने देव दीपावली पर कहा कि हमें अपनी संस्कृति से जुड़ा हर पर्व सामाजिक समरसता की भावना से मनाने चाहिए । इस मौके पर विद्या सागर ओझा , योगेश योगी, राकेश राजभर, अनिल वर्मा, अखिलेश वर्मा, राकेश कानू आदि मौजूद रहे। संवाद