{"_id":"681bb94c01236fb82c0b293a","slug":"advocates-boycott-work-ballia-news-c-190-1-svns1007-139283-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
बेल्थरारोड। तहसील के अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू नहीं होने पर रोष जताया है। बुधवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहकर तहसील के सभी न्यायालयों का बहिष्कार किया।
तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष शौकत अली ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता व त्वरित न्याय सुलभ कराने के लिए सरकार ने बेल्थरारोड में ग्राम न्यायालय स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की है। न्यायालय के लिए भूमि की तलाश की गई।
राजस्व अभिलेखों को खंगाला गया, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं हुई। अंतत: हाईकोर्ट के महानिबंधक के निर्देश पर तहसील कार्यालय के ऊपरी तल पर न्यायालय कक्ष का निर्माण व फर्नीचर आदि की व्यवस्था पूर्ण कर ली गई, लेकिन अभी तक न्यायालय का संचालन शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
इस बाबत तहसील अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जिला जज से मिल न्यायालय संचालन शुरू करने की भी मांग की थी। न्यायालय संचालन की दिशा में अधिकारियों के उदासीन रवैये के चलते क्षेत्रीय लोगों को न्यायिक कार्यों के लिए 65 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय की यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में वादकारियों को समय, श्रम और अर्थ की चपत लगती है। इस स्थिति से नाराज अधिवक्ताओं द्वारा न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए कार्य बहिष्कार किया गया। संवाद