फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocate threatens self immolation

Ballia News: अधिवक्ता ने आत्मदाह की धमकी दी

Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Advocate threatens self immolation
बलिया। बांसडीह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को अपराधी इतिहास होने के बावजूद राजनैतिक दबाव में पिस्टल का लाइसेंस दिलाने का मामला सामने आया है। इससे क्षुब्ध होकर एक अधिवक्ता डीएम कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गए। फर्जी शपथ पत्र देने पर मुकदमा न होने पर आत्मदाह तक करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गांव निवासी अधिवक्ता कैश कुमार सिंह से एक व्यक्ति का जमीन के विवाद एवं मुकदमा चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच पहले भी गोली चली थी। अनशन पर बैठे अधिवक्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति राजनीतिक पकड़ वाला है। जिसे संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन

उसका आपराधिक इतिहास भी बलिया से लेकर लखनऊ तक है और उल्टा पुलिस द्वारा मेरे विरुद्ध ही गलत मुकदमा दर्ज कर देती है। फर्जी रिपोर्ट लगवा कर पिस्टल का लाइसेंस भी जारी करा लिया है फिर भी उसके खिलाफ पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed