फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocate arrested for dowry harassment

Ballia News: दहेज उत्पीड़न का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार

Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Advocate arrested for dowry harassment
नवानगर/सिकंदरपुर। सात महीने से वांछित चल रहे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी अधिवक्ता पंकज राय को सिकंदरपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से रिमांड पर लेकर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि पंकज राय न आत्मसमर्पण कर रहे थे, न ही उक्त मुकदमे में जमानत करा रहे थे। सीजीएम कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी था। कुर्की नोटिस भी चस्पा किया गया था। अधिवक्ता पंकज राय हत्या के प्रयास, घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के आरोपित हैं। बृहस्पतिवार शाम को अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने गांव पहुंचे पंकज को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पंकज राय के छोटे भाई धीरज राय की शादी 2018 में प्रयागराज निवासी दीपमाला के साथ हुई थी। पीड़िता दीपमाला के अनुसार, ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए अक्सर मारा पीटा करते थे। 2020 में पंकज और धीरज समेत सास और ससुर पर दीपमाला को मारने पीटने के साथ मिट्टी तेल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पंकज को छोड़ सभी जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed