{"_id":"5eaaec2b8ebc3e905f4818ee","slug":"administration-came-back-home-for-workers-in-search-of-employmen-ballia-news-vns5227149154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की तलाश में आये श्रमिकों की प्रशासन ने कराई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की तलाश में आये श्रमिकों की प्रशासन ने कराई घर वापसी
विज्ञापन
बलिया। जिले में एक ओर जहां प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला बदस्तूर है, वहीं दूसरी ओर गैर जनपदों से आये श्रमिकों के पलायन का क्रम भी शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के जालौन जनपद के बारह और मध्यप्रदेश के रहने वाले बंजारा परिवार के करीब 35सदस्यों को जिला प्रशासन द्वारा रोडवेज की दो बसों से उन्हें गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। इसके पूर्व बकायदा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।
बता दें कि हल्दी थाना क्षेत्र के कस्बा में जालौन जनपद के करीब 12 परिवार आईसक्रीम का करोबार कर अपना गुजर बसर करते थे। जीवीकोपार्जन के लिहाज से ये लोग फरवरी माह में यहां आये थे। इसी बीच मार्च में लाक डाउन हो गया। कुछ दिनों तक सभी इसी ताक में रहे कि लॉकडाउन खत्म होने पर कारोबार फिर पटरी पर आ जायेगा, लेकिन लाकडाउन के दूसरे चरण ने इनके सामने भुखमरी के हालात पैदा कर दिया। कुछ दिनों तक पुलिस ने इन्हें राशन उपलब्ध कराया, लेकिन जब पुलिस ने हाथ खड़े कर दिये तो उन्होनें घर वापसी की गुहार जिला प्रशासन से लगाई। जिसके क्रम में प्रशासन द्वारा उनकों घर भेजा गया। घर वापसी करने वालों में ज्यादातर जालौन जनपद के उरई गांव निवासी नरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, वीर बहादुर सिंह, अरविन्द, राम जी, दीपक, जीतू, कपिल, हिमांशु, पूजा, ज्योति, इंद्रावती, बब्लू, दीपक, हेमंत, श्रीप्रकाश, बसंती, पवन, नीलम, रामू, दिनेश के अलावा उनके बच्चें शामिल रहें।