{"_id":"63c8449d21a8dd280629782a","slug":"action-will-be-taken-if-there-is-no-expected-progress-dm-ballia-news-vns694435927-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपेक्षात्मक प्रगति नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपेक्षात्मक प्रगति नहीं होने पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल।
- फोटो : BALLIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आकांक्षात्मक विकास खंडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से 22 मासिक संकेतकों व पांच चौमासी संकेतकों पर विशेष रूप से समीक्षा की गई। इनकी प्रगति राज्य औसत से कम थी। सबसे अधिक स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 14 मासिक संकेतकों एवं सभी पांच चौमासी संकेतकों में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए।
कहा कि आपस में सामंजस्य स्थापित कर धरातल पर कार्य करते हुए अपेक्षित प्रगति का डाटा परीक्षण के बाद ही फीडिंग करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक को निर्देशित किया गया कि वितरित किए गए मुद्रा लोन का वास्तविक आंकड़ा प्राप्त कर उसका परीक्षण जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से कराने के उपरांत ही फीड कराएं। विकास खंड बांसडीह एवं चिलकहर अधिकतर मदों में फिसड्डी पाए जाने के कारण उनसे संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को सचेत किया गया कि जनवरी माह तक प्रगति में अपेक्षित सुधार लाए अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार कौशल विकास कार्यक्रम में समस्त विकास खंडों की प्रगति नकारात्मक होने के कारण प्रधानाचार्य आईटीआई को विशेष रूप से सचेत किया गया कि वे अपने कार्य में अपेक्षित सुधार लाएं अन्यथा प्रतिकूल कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा के अलावा कार्यक्रम से जुड़े समस्त नोडल अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी आदि रहे।