{"_id":"6872b01f968699277008c0f4","slug":"action-will-be-taken-if-the-ranking-gets-spoilt-three-times-in-a-row-ballia-news-c-190-1-bal1001-143948-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: लगातार तीन बार रैंकिंग खराब होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: लगातार तीन बार रैंकिंग खराब होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी ब्लाॅक में रैंकिंग खराब पाए जाने पर नाराजगी जताई। बीडीओ और एडीओ पंचायत को सख्त निर्देश दिए कि योजना में लगातार तीन बार रैंकिंग खराब पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सभी ग्राम पंचायतों से आवेदन कम पाए जाने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई। निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों से एक से अधिक आवेदन आने चाहिए और ब्लॉक स्तर पर एक जुलाई से अब तक कितने ग्राम पंचायत से आवेदन पत्र आए इसकी विस्तृत जानकारी ली। सिर्फ पात्र व्यक्तियों को ही लाभान्वित किया जाए। अपात्र व्यक्तियों को पात्र की श्रेणी में किया जाता है तो जांच में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निर्देश दिए कि एक एडीओ पंचायत को दो से तीन ब्लाॅक का चार्ज सौंपा जाए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि गूगल शिफ्ट बनाया जाए, उसमें सभी ग्राम पंचायत का नाम और दैनिक प्रगति रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन योजना के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ओजस्वी राज भी थे।