{"_id":"6802b13f1e1f5a4e830a04c5","slug":"acquisition-for-bypass-started-land-of-193-farmers-was-taken-ballia-news-c-190-1-bal1001-137885-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बाईपास के लिए अधिग्रहण शुरू, 193 किसानों की जमीन ली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बाईपास के लिए अधिग्रहण शुरू, 193 किसानों की जमीन ली गई
विज्ञापन
पंदह। नवलपुर से सिकंदरपुर तक प्रस्तावित एनएच-727बी के लिए करमौता-पंदह बाईपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार को एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया। यह बाईपास 6.9 किमी लंबा और 45 मीटर चौड़ा होगा। इस दौरान जेसीबी और रोलर लगाकर पंदह में अधिग्रहित भूमि का समतलीकरण कराया गया।
सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग के करमौता से निकल कर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग के पंदह तक जाने वाले इस बाईपास के लिए अधिग्रहीत भूमि के समतलीकरण का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके पहले एनएचएआई ने जनवरी माह करमौता और बलिदादपुर गांव के अधिग्रहीत भूमि का समतलीकरण शुरू कराया था, लेकिन कुछ स्थानीय किसानों ने गेहूं की फसल होने का हवाला देकर कार्य रोकने की मांग की थी।
किसानों के आग्रह पर अधिकारियों ने उस वक्त काम रोक भी दिया था। अब गेहूं की फसल कटने के बाद एनएचएआई ने फिर से काम शुरू कर दिया है। लखनऊ (फैजाबाद) की कंपनी आरएंडसी इंफ्रा इंजीनियरिंग के अभियंता प्रमोद यादव की देखरेख में काम हो रहा है।
विज्ञापन
उक्त बाईपास के लिए एनएचएआई ने भूमि को बीते मार्च में ही चिह्नित कर लिया था। उसके बाद राजस्व विभाग की ओर से तेजी से मुआवजा वितरण किया गया। प्रस्तावित बाईपास मार्ग पर स्थित करमौता, बलिदादपुर, चक ठाकुरद्वारा, भांटी, चांदपुर, बनहरा, संदवापुर, चक भड़ीकरा, पंदह और धनेजा के अधिकतर भूस्वामियों का मुआवजा भुगतान भी हो चुका है। आपसी बंटवारा के चलते कुछ किसानों का मुआवजा भुगतान अभी भी फंसा है। जो लगभग पूरा होने की स्थिति में है।
छह जंक्शन पॉइंट पर 50 मीटर चौड़ी होगी सड़क : पंदह तक जाने वाले इस बाईपास मार्ग पर 6 स्थानों पर जंक्शन पॉइंट बनेंगे। इसकी चौड़ाई तकरीबन 50 मीटर की होगी।
साथ ही उक्त बाई पास पर स्थित गांवों की सुगम कनेक्टिविटी के लिए करमौता, भांटी, चांदपुर, बनहरा, संदवापुर, चक भड़ीकरा, धनेजा और पंदह में दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाई जाएगी। उक्त बाईपास प्रारंभिक बिंदु पर लगभग 6.56 फीट ऊंचा होगा। वहीं कहीं कहीं इसकी ऊंचाई लगभग 11 से 13 फीट की होगी। जबकि सिकंदरपुर रजवाहा और सिकंदरपुर नगरा रोड पर इसकी ऊंचाई लगभग 23 फीट होगी।