फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused of selling land by making fake deed

Ballia News: फर्जी गोदनामा बनाकर जमीन बेचने का आरोप

Tue, 17 Feb 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accused of selling land by making fake deed
बलिया। रसड़ा कस्बा निवासी विमला देवी पत्नी स्व. तारकेश्वर प्रसाद ने एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर रसड़ा कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने देवर जवाहर लाल, उनकी पत्नी संध्यादेवी, पुत्र आशीष, विनोद कुमार सिंह और शिवजी प्रसाद के ऊपर फर्जी गोदनामा बनाकर जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी कोई संतान नहीं है। पति ने जीवित रहते हुए अपने हिस्से की जमीन अपने तीनों भाई शंभूनाथ, रिखी लाल और जवाहर प्रसाद में बराबर-बराबर बांट दी थी। विमला देवी और उनके पति ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे। दो फरवरी 2020 को जवाहर प्रसाद उनके पति को उपनिबंधक कार्यालय बलिया ले गए और धोखे से अपने पुत्र आशीष कुमार के नाम गोदनामा करा लिया। इसकी जानकारी उन्हें और उनके पति को नहीं थी। पति की मृत्यु के बाद इसकी जानकारी हुई। दीवानी में इसके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया। इसी बीच आशीष ने दतक पुत्र बनकर जमीन बेच दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली गई। कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed