{"_id":"68e2cca3f19cd896ef012bd3","slug":"accused-of-making-indecent-remarks-against-the-chief-minister-ballia-news-c-190-1-ana1001-149622-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप
विज्ञापन
नरहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपाजन ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता रविवार को नरहीं थाने पर पहंुचे। नरहीं गांव निवासी सरफराज अंसारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय ने तहरीर दी कि नरहीं गांव निवासी सरफराज अंसारी अक्सर सनातन धर्म के प्रति आपत्तिजनक वीडियो बनाता है। अमर्यादित भाषा व गालीगलौज व भड़काऊ शब्दों का प्रयोग करता है। उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अपने एक वीडियो में हिंदू धर्म के सभी लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का कुचक्र रचा है। इस दौरान राधेश्याम राय, विश्वजीत राय, अमित गुप्ता, अजीत राय, पुष्कर राय, विजयानंद उपाध्याय, चंदन राय, पियुष राय, दीपू राय, अमन पटेल, पीयूष पांडेय, बिट्टू राय आदि मौजूद रहे।