फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accused in 10 cases arrested in encounter, shot in leg

Ballia News: दस मुकदमों का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार पैर में गोली लगी

Sun, 13 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Accused in 10 cases arrested in encounter, shot in leg
बलिया/भीमपुरा। थाना क्षेत्र के लोहटा पुलिया के पास शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 10 मुकदमों में वांछित पशु तस्कर तैयब खान निवासी बसारिखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के बाद वह गिर गया, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उसका साथ सुनील यादव निवासी सिकिया थाना सिकंदरपुर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा ने बताया कि भीमपुरा पुलिस टीम रात में वाहन चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन

एक मोटर साइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन मोटरसाइकिल चालक बिना रुके पीछे मोड़कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया। मोटरसाइकिल सवार ने खुद को पुलिस से घिरता देखकर फायर कर दिया । पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश तैयब खान (40) के बाएं पैर में गोली लगी । दूसरा बदमाश सुनील यादव निवासी सिकिया सिकंदरपु अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पूछताछ में गिरफ्तार घायल बदमाश ने बताया कि वह साथियों के साथ मिलकर पशुओं की तस्करी करता था।

मऊ, बलिया और आजमगढ़ से पशुओं को लेकर बिहार के सिवान पहुंचाता है। पकड़े गए बदमाश तैयब खान के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। इसके ऊपर नगरा, उभांव तथा सिकंदरपुर थाने में गोवध अधिनियम, पशु तस्करी तथा पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed