फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Accident averted ... electricity was restored while the fault was being repaired

Ballia News: हादसा टला ... फाॅल्ट ठीक करते समय चालू हो गई बिजली

Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accident averted ... electricity was restored while the fault was being repaired
हल्दी। विद्युत उपकेंद्र सोनवानी में तैनात एसएसओ की लापरवाही के चलते रविवार को तीन लाइनमैन समेत छह लोगों की जान पर बन आई।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सोनवानी पर शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक की शिफ्ट में एसएसओ रामकुमार ड्यूटी पर थे। लाइनमैन मार्कंडेय सिंह बिगही फीडर का सी-डाउन लेकर अपने क्षेत्र के गायघाट मन राखन बाबा पर फॉल्ट ठीक कर रहे थे। जहां भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
वहीं, दो लाइनमैन संजय व चंदन पोलपर चढ़कर मरम्मत कर रहे थे। इसी बीच एसएसओ रामकुमार द्वारा संदिग्ध हालात में विद्याुत आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत था कि सभी लाइनमैन पोल से उतर गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि सोनवानी फीडर को लेकर ऐसी शिकायतें कईबार आ चुकी हैं। शिकायत के बाद भी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। जेई प्रद्युम्न यादव ने बताया कि मैंने इसके संबंध में कई बार अधिशासी अभियंता से शिकायत की है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। रविवार की घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर दोषी कर्मचारी एसएसओ रामकुमार को हटाया जा रहा है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed