बलिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में छात्रों मंगलवार को विकास भवन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने विकास भवन परिसर में जमकर प्रदर्शन करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शिवाजी यादव ने कहा कि इस साल प्रत्येक विश्वविद्यालय, तकनीकी व व्यवसायिक संस्थान आदि में शिक्षा ग्रहण करने अधिकांश छात्रों को छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति अब तक नहीं मिला है। कहा कि व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा में अधिक मात्रा में शुल्क देय होता है। इसमें पढ़ने वाले छात्र आर्थिक रूप से कमजोर होते है। इसके अधिकांश छात्र छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से ही अपना फीस दे पाते है। ऐसे छात्र एवं उनके अभिभावक अब तक शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति न मिलने के तनाव में है। कहा कि हम विद्यार्थी परिषद की ओर से मांग करते है सभी छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति तत्काल उनके खाते में भेजा जाए। जिससे वे अपना दाखिला अगले कक्षा में आसानी से करा सके। इस मौके पर शुभम प्रताप सिंह, प्रीतम प्रजापति, ओमप्रकाश, वेद प्रकाश खरवार, रणजीत, अनुराग, आकाश, वैैभव गिरि, रोहित, दीपक, अंशु सिंह, शुभम, दीपांकर, पीयूष आदि मौजूद रहे।