फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elderly man drowns while picking Berra flowers at Amrit Sarovar

Ballia News: अमृत सरोवर में बेर्रा का फूल तोड़ने गए वृद्ध की डूबने से मौत

Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly man drowns while picking Berra flowers at Amrit Sarovar
मृतक राम अदालत सोनकर - फाइल फोटोफोरलेन पर ट्रेलर से कुचलने से मौत
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बेलभद्रपुर के कारेवन स्थित अमृत सरोवर में रविवार की सुबह आठ बजे डूबने से सुरेश राजभर (63) की मौत हो गई। ग्रामीण रवि ने बताया कि वह दुर्गाष्टमी की पूजा के लिए अमृत सरोवर से बेर्रा का फूल तोड़ने गए थे। 10 मिनट तक तलाश की गई। उन्हें बाहर निकालकर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पिवाताल गांव निवासी सुरेश राजभर सुबह करीब आठ बजे सरोवर पहुंचे थे। फूल तोड़ने के लिए सरोवर में उतरने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसी दौरान सरोवर के पास बकरी चरा रही एक महिला की नजर उन पर पड़ी। उनको डूबता देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर सरोवर से कुछ दूरी पर बैठे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शेर सिंह और सुनील चौहान ने सरोवर में उतरकर उनकी तलाश शुरू की। कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-------
इनसेट -

नाले में मिला युवक का शव
मऊ। घोसी कोतवाली के हाजीपुर गांव स्थित नाले में रविवार की शाम पांच बजे आशीष चौरसिया (20) का शव उतराया मिला। वो शनिवार की रात से घर से लापता था। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की। सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि युवक कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली गांव का निवासी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वो इधर उधर घूमता रहता था। परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed