{"_id":"60feecee8ebc3e58273714fd","slug":"aap-mp-sanjay-singh-said-in-ballia-the-country-will-run-by-ambedkar-s-constitution-not-dictatorship-ballia-news-vns602616242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में बोले आप सांसद संजय सिंहः देश आंबेडकर के संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में बोले आप सांसद संजय सिंहः देश आंबेडकर के संविधान से चलेगा, तानाशाही से नहीं
विज्ञापन
बलिया ः नगरा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत करते आप कार्य
- फोटो : BALLIA
नगरा (बलिया)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि देश आंबेडकर के संविधान से चलेगा न कि तानाशाही से। पिछड़ा वर्ग को संविधान में जो अधिकार मिला है, वह काफी संघर्षों एवं आंदोलनों से मिला है, भीख मांगकर नहीं। यूपी की सरकार ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण खारिज कर दिया, जो संविधान का अपमान है।
राष्ट्रीय क्रांति पार्टी द्वारा आयोजित पिछड़ा हिस्सेदारी रैली को सांसद श्री सिंह सोमवार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया प्रापर्टी जब्त करने की धमकी देते हैं। लोग रोजमर्रा की जरूरतें सरसो तेल, पेट्रोल, डीजल, सब्जी आदि के बढ़ते दामों, बढ़ती महंगाई से परेशान है। घर चलाना मुश्किल है। ऐसे में किसी के पास कुछ बचा रहेगा तब तो जब्त करेंगे। कोरोना में लोग ऑक्सीजन से मर रहे थे। नदियों में शव सड़ रहे थे, उन्हें कुत्ते नोच रहे थे और सरकार कह रही है कि ऑक्सीजन से किसी की मौत नहीं हुई है।
राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त में हुई हेराफेरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जितनी महंगी जमीन मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई, उतनी महंगी जमीन अमेरिका, टोक्यो, पेरिस, लंदन या विश्व के किसी कोने में नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
प्रदेश में योगी गुंडाराज खत्म करने, महिलाओं को सुरक्षा देने, किसानों की आय बढ़ाने व रोजगार देने का वादा कर आए थे लेकिन इनके राज में न तो महिलाएं सुरक्षित है, न युवाओं को रोजगार मिल रहा है, न किसानों की आय बढ़ी और अपराध चरम सीमा पर है। महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों का हाथरस से अच्छा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। कहा कि इस सरकार ने सशक्त बनाने के नाम पर वोट लिया लेकिन आपके अधिकारों को छीनने लगी। इसलिए एकजुट होकर इस सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकना है।
इस मौके पर आप के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, मदन राजभर, राजवंशी चौहान, व्यास मुनि चौहान आदि रहे। अध्यक्षता राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के अध्यक्ष कमलेश चौहान व संचालन सुरेश गुप्ता ने किया। उधर, सांसद श्री सिंह देर शाम सहतवार के विसौली पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।