{"_id":"68c8777f611f8480a108c1a5","slug":"a-young-man-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-vehicle-ballia-news-c-190-1-ana1001-148246-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की माैत
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना के बलेसरा डेंजर पुलिया के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में स्कूटी सवार भुवन भास्कर पांडेय (35) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चिलकहर के थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हजौली (पांडेय के पुरा) निवासी भुवन भास्कर पांडेय शारदा हाॅस्पिटल के ट्राॅमा सेंटर में स्टाफ नर्स की नौकरी करते थे। पत्नी नूतन कुरेजी स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम हैं। जीउतिया व्रत के लिए छुट्टी लेकर घर पर थीं। कुरेजी स्वास्थ्य केंद्र स्थित आवास पर चोरी के डर से वह वहीं पर ठहरे थे। रात 10 बजे के बाद स्कूटी से भुवन भास्कर घर के लिए रवाना हुए। पुलिया के समीप सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे भुवन भास्कर स्कूटी सहित सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरकर अचेत हो गए। आस-पास के लोग टक्कर से हुई आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी माैत हो गई । मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। मृतक मृतक के 12 वर्षीय पुत्र मोहित एवं 8 वर्षीय पुत्री अराध्या है।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों ने जताया शोक : कुरेजी स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ नूतन पांडेय के पति के निधन का समाचार सुन स्वास्थ्यकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश सिंह, दिनेश यादव, भीष्म सिंह, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।