फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A young man on his way to his in-laws' house died in a bike accident.

Ballia News: बाइक की टक्कर में ससुराल जा रहे युवक की मौत

Thu, 25 Dec 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A young man on his way to his in-laws' house died in a bike accident.
भीमपुरा। नगरा-बरौली मार्ग स्थित कीड़िहरापुर स्कूल के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी मऊ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बाराडीह लवाई पट्टी निवासी अनिल कुमार (29) अपने घर से मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह स्कूल के सामने कीड़िहरापुर पहुंचे, बरौली की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल मऊ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने मृतक के भाई छोटेलाल की तहरीर पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल कुमार दो भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी भीमपुरा अखिलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed