फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman sat on the CMS chair and the police had to be called.

Ballia News: सीएमएस की कुर्सी पर बैठी महिला, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 11 Dec 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
A woman sat on the CMS chair and the police had to be called.
बलिया। जिला अस्पताल स्थित सीएमएस कार्यालय में बुधवार को सीएमएस की कुर्सी पर एक महिला जाकर बैठ गई। जब सीएमएस पहुंचे तो कुर्सी पर महिला को बैठा देखकर हटने के लिए कहा। लेकिन महिला अनाप-शनाप बोलने लगी। चिकित्सकों की सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने महिला को बाहर करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुए। इस बीच महिला के परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने बताया कि महिला दिमागी रूप से बीमार है। अस्पताल प्रशासन ने निजी एंबुलेंस बुलाया तो परिजन महिला को लेकर घर चले गए। महिला फेफना थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

महिला के साथ दो तीन लड़के भ्ज्ञी थे, जो उसे लेकर अस्पताल में इलाज के लिए आए थे। उनका कहना था कि महिला मध्यप्रदेश में रहती है। गांव आने पर परेशान करती है। जमीन के मामले में परिवार के सदस्यों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमएस डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि अस्पताल का निरीक्षण सुबह कर वापस लौटा तो एक महिला कार्यालय की कुर्सी पर बैठी थी। अनाप-शनाप बक रही थी। उसके परिजन उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed