फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A woman reached Maniyar floating in the Saryu river from Deoria

Ballia News: देवरिया से सरयू में बहते हुए महिला मनियर पहुंची

Sun, 13 Jul 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
A woman reached Maniyar floating in the Saryu river from Deoria
बलिया। रविवार की सुबह टहलने निकली महिला करीब 60 किलोमीटर दूर सरयू नदी के पानी में बहते हुए मनियर दियारा टुकड़ा नंबर दो में नदी किनारे पहुंच गई। महिला को हाथ हिलाते हुए चरवाहे की पत्नी ने देखा। पड़ोस के लोगों को बुलाकर नदी से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का पीएचसी में इलाज कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार देवरिया जनपद के मइल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण निवासी घनश्याम पाण्डेय की 50 वर्षीय पत्नी शशि किरण देवी रविवार सुबह चार बजे घर से टहलने निकली थी। वह सरयू नदी के किनारे पैर धो रही थीं। इस दौरान फिसलकर पानी की धारा में बह गईं। कुछ देर बाद महिला जब घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान होकर खोजबीन में जुट गए। इधर करीब दो बजे मनियर थाना के दियारा टुकड़ा नंबर दो में नदी किनारे भैंस चरा रहे बीरेंद्र प्रसाद की पत्नी निर्मला देवी ने देखा कि नदी में बह रही महिला हाथ से कुछ इशारा कर रही हैं। महिला ने हो शोर मचाकर लोगों को जुटाकर महिला को निकाल कर डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम पहुंचे परिजनों को महिला को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि नदी में बहकर मनियर पहुंची महिला का इलाज कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed