फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A unique confluence of art, culture and heritage will be seen in 'Ballia Mahotsav'

Ballia News: ‘बलिया महोत्सव’ में दिखेगा कला, संस्कृति और विरासत का बेजोड़ संगम

Mon, 30 Oct 2023 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
A unique confluence of art, culture and heritage will be seen in 'Ballia Mahotsav'
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जिला प्रशासन की ओर से काफी दिनों बाद कला, संस्कृति और विरासत का बेजोड़ संगम ‘बलिया महोत्सव’ के रूप में देखने को मिलेगा। बलिया जनपद स्थापना दिवस पर एक नवंबर से तीन नवंबर तक पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बलिया महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें कला और संस्कृति से जुड़े विविध कार्यक्रम होंगे। पद्मश्री कैलाश खेर, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन के अलावा जिले के स्थानीय कलाकार और स्टार अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

एक नवंबर को इस महोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसमें परिवहन मंत्री स्वयं स्वागताकांक्षी के रूप में मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन एक नवंबर को कुल पांच कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम बहुद्देशीय सभागार में प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से एक बजे तक होगा। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त होंगे। दोपहर 2 से 3 बजे तक यूथ कानक्लेव का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर होंगे। शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी। पुलिस लाइन में ही स्टार नाइट का आयोजन 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होगा। इसमें पद्मश्री कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे। रात्रि 9 से 11 बजे तक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

दो नवंबर को चार कार्यक्रम होंगे। दिन में 11 से एक बजे तक बहुउद्देशीय सभागार में किसान सम्मान समारोह का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर शामिल होंगे। शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी व सांसद रवींद्र कुशवाहा सम्मलित होंगे। पुलिस लाइन में आयोजित स्टार नाइट में मुख्य गायक के रूप में सांसद और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ का कार्यक्रम होगा। रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा। 3 नवंबर को बहुउद्देशीय सभागार में नारी अभिनंदन समारोह का आयोजन दिन में 11 बजे से एक बजे तक होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव व विधायक केतकी सिंह सम्मिलित होंगी। पुलिस लाइन में शिवानी मिश्रा का रंगारंग कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक तथा शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक स्टार नाइट में सांसद व अभिनेता रवि किशन शुक्ल का कार्यक्रम होगा। अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्रा दयालु सम्मलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed