{"_id":"687d3a0c4ec1bd600c0c29c4","slug":"a-trailer-hit-a-pickup-full-of-devotees-two-died-ballia-news-c-190-1-bal1001-144463-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की माैत
विज्ञापन
नरहीं (बलिया)। थाना क्षेत्र नरहीं के तेतारपुर गांव से शनिवार की दोपहर में 25 श्रद्धालु पिकअप पर सवार होकर बाबा धाम (देवघर) जलाभिषेक करने के लिए निकले। शनिवार रात बिहार के बेगूसराय में ट्रेलर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रेखा देवी (45) पत्नी मुघुन राजभर और हरेंद्र राजभर (60) की मौत हो गई। वहीं, मुघुन राजभर (48) की हालत गंभीर है। उन्हें पटना अस्पताल में भर्ती कराया गया है, कोमा में हैं।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों को पटना पीएमसीएच अस्पताल में भेजा गया। घटना की जानकारी तेतारपुर गांव में पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। पूरी रात परिजन व रिश्तेदार घायलों की जानकारी लेने में जुट रहे। मृतकों का पोस्टमार्टम रात में ही हो गया। रविवार सुबह दोनों के शव लेकर एंबुलेंस तेतारपुर पहुंची तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घायल अलग-अलग साधनों से गांव पहुंचाए गए। इनको इलाज के लिए बलिया भेज दिया गया।
घायलों में ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर (40), हरीद्वार राजभर (45), घुरहू राम (45), प्रभा देवी (55) पत्नी सर्वदेव, विद्यावती (60) पत्नी गिरिजा, राधिका (55) पत्नी साधु, राकेश (25) पुत्र साधु, तेज बहादुर (45), शनिचरी देवी (42) पत्नी तेज बहादुर, तारा देवी (55) पत्नी हरेंद्र, रंजनी कुमारी (18), रामभुवन (52), रंजीत (15) पुत्र घुरहू, राम आशीष (50), दुर्गा देवी (46) पत्नी राम आशीष, मुअली (50) पत्नी नंदजी, राधेश्याम (18) पुत्र मुघुन, विजय शंकर (68), हरेराम (70), गीता (51) पत्नी कांता, धनवती (65) पत्नी हरेराम शामिल हैं। दुर्गा देवी का इलाज मऊ में चल रहा है। सात घायलों का इलाज बलिया प्राइवेट नर्सिंग होम में और दो घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। कुछ घायल प्रारंभिक इलाज के बाद घर पर ही हैं। रेखा का अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि हरेंद्र राजभर का पुत्र विदेश रहता है। इस लिए उसके आने का इंतजार किया जा रहा है।