फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A trailer broke a pole and fell into a ditch, leaving 35 villages without power for 10 hours.

Ballia News: खंभे को तोड़ते हुए ट्रेलर खाई में गिरा, 35 गांवों की बिजली 10 घंटे ठप रही

Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
A trailer broke a pole and fell into a ditch, leaving 35 villages without power for 10 hours.
नरही क्षेत्र के खमीरपुर में ट्रक से ओवर टेक करते समय असंतुलित होकर खाई में पलटा ट्रेलर।संवाद - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
नरहीं। थाना क्षेत्र के मगई नदी पुल के पास बृहस्पतिवार को ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रेलर हाईटेंशन का खंभा तोड़ते हुए खाई में गिर गया। खंभा टूटने से वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति दस घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन

उपकेंद्र से जुड़े 35 गांवों की बिजली गुल रही। ट्रेलर चालक राजकुमार (40) ने बताया कि वह खलासी आदित्य (17) के साथ गोरखपुर से बिहार ट्रेलर पर बालू लोड करने जा रहा था। रात करीब पौने दो बजे मगई नदी पुल को पार कर रहे थे। उसी बीच मोड़ के पास एक ट्रक ओवरटेक कर दाहिनी तरफ आ गया। वह बचने के लिए बाईं तरफ गए। इसी दौरान ट्रेलर असंतुलित हो गया।
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के खंभे को तोड़ते हुए करीब 20 फीट खाई में गिर गया। इस खंभे के माध्यम से वसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से 35 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। अवर अभियंता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि टूटे खंभे को बदल कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर , विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति के अभाव में मोटर पंप नहीं चले, जिससे पानी आपूर्ति बाधित रही। हालात इतने खराब हो गए कि लोग मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी भटकते रहे। घरों में लगे विद्युत यंत्र शो पीस बन गए। कुछ लोगों ने शहर में आकर अपना मोबाइल चार्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed