फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A team led by the CRO will inspect the land purchased for waste disposal.

Ballia News: सीआरओ के नेतृत्व में टीम कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदी गई भूमि की करेगी जांच

Fri, 24 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A team led by the CRO will inspect the land purchased for waste disposal.
बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया की तरफ से वसंतपुर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए खरीदी गई भूमि की जांच तेज हो गई है। इसके लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीआरओ गुलशन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। साथ ही एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

आरोप है कि कम कीमत की भूमि अधिक दर में खरीद गई थी। साथ ही जिस मकसद से भूमि की खरीदारी हुई थी वह नगर पालिका के लिए पूरा नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण शहर में कूड़ा निस्तारण की समस्या खड़ी हो गई है। अपर जिलाधिकारी की आख्या रिपोर्ट में आरोप है कि शहर से करीब 14 किमी दूर बसंतपुर में वर्ष 2010 में नगर पालिका परिषद बलिया की तरफ से तीन लाख की भूमि 30,12,900 रुपये में खरीदी गई थी। खरीदी गई भूमि कई भाग में होने के कारण पूरी तरह से अनुपयोगी हो गई है। गठित टीम में सीआरओ के अलाव बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी तथा सहायक महानिरीक्षक चकबंदी का शामिल किया गया है। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि भूमि खरीद की जांच सीआरओ के नेतृत्व में टीम गहन जांच करेगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed