फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A light drizzle continued for 12 hours starting overnight; rainfall exceeded 35 millimeters.

Ballia News: रात से 12 घंटे तक पड़ती रही फुहार, 35 मिलीमटर से ज्यादा हुई बारिश, बिजली गिरने से किसान की मौत, महिला सहित 3 झुलसे

Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A light drizzle continued for 12 hours starting overnight; rainfall exceeded 35 millimeters.
नरही क्षेत्र के बैरिया ​स्थित बाल वाटिका में लगा बारिश का पानी।संवाद
बलिया। जिले में शनिवार की देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश रविवार को दोपहर तक होती रही। इस बीच गड़वार थाना क्षेत्र के लारपुर गांव में विजय गोंड (66) की मौत हो गई। वहीं, नरहीं थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव में बिजली गिरने से नरही में एकमी देवी (50) झुलस गईं। दो और लोग बिजली गिरने से झुलसे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को देर शाम से बादल छाने लगे। देर रात से बारिश शुरू हो गई। 35 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। बैरिया, सदर व सिकंदरपुर तहसील इलाके में तेज बारिश हुई। गरज व चमक के साथ रिमझिम बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कई जगहों पर पानी ठहर गया। वहीं, गांव के मार्ग कीचड़ व फिसलन युक्त हो गए। जिससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर में लोनिवि के डाकबंगला, जीराबस्ती स्थित वर्कशॉप, डीएम कार्यालय जाने वाले मार्ग, फोरलेन के एससी कॉलेज चौराहा, जगदीशपुर, ओवर ब्रिज के नीचे जलभराव हो गया।
विज्ञापन

वहीं, आवास विकास व चंद्रशेखर नगर कॉलोनी के साथ ही रामदहिमपुर, टैगोर नगर, आनंद नगर, हरपुर, काजीपुरा मार्ग आदि मार्गों पर पानी जमा हो गया था, जिससे वाहनों के गुजरने में दिक्कत हुई। आसमान में बादलों को देखकर अभी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। बारिश और मौसम के मिजाज देख किसानों के चेहरे खिल गए। पानी को तरस रही धान की नर्सरी व बोई जा चुकी अन्य फसल को जीवनदान मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बनरही औद्योगिक केंद्र में नाली जाम, कारखानों में घुसा पानी
शनिवार की रात बारिश के कारण बनरही स्थित औद्योगिक केंद्र में पानी निकासी की समस्या जटिल हो गई है। पानी जाम व पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई कारखानों में पानी घुस गया। इससे कार्य ठप करना पड़ा। पानी निकालने के बाद ही मशीनों का चालू किया गया। औद्योगिक क्षेत्र की पानी निकासी के नाली का निर्माण अंदर किया गया है लेकिन पानी बाहर कहां गिरेगा इसका इंतजाम नहीं किया गया है। बर्फ फैक्टरी संचालक प्रदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि रात को हुई बारिश से कारखाने के अंदर पानी चला गया था। अंदर की नालियों की सफाई न होने से जगह-जगह जाम हो गई है। इसके लिए कई बार उद्योग बंधुओं की बैठक में उठाया गया लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। अभी तो बारिश की दौर शुरू हुआ है तेज होने पर पानी जमा हो जाएगा। ऐसे में उद्योग चलाना कठिन होगा।
--------
तापमान में 6 डिग्री की गिरावट
जिले में शनिवार की रात से रिमझिम बारिश से करीब एक सप्ताह से तीखी धूप व उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली। रिमझिम बारिश के लगातार दौर चलाने से रविवार को अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।रविवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि आसमान में बादलों छाने से अच्छी बारिश का अनुमान है।
--------------
धान की रोपाई में लगे किसान पर गिरी थी बिजली

फोटो-23--

गड़वार (बलिया)। गड़वार थाना क्षेत्र के लारपुर गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे किसान (66) पर बिजली गिर गई। वह खेत में धान की रोपाई के लिए ट्यूबवेल चलाकर मेड़बंदी कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई। वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
----------------------------------

नरही और मनियर इलाके में गिरी बिजली
नरही / मनियर। नरही और मनियर थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला सहित तीन लोग झुलस गए। नरही थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव में रविवार दोपहर खेत में धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एकमी देवी (50) पत्नी जिउत राजभर झुलस गईं। रविवार दोपहर खेत में महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से एकमी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं और खेत में ही गिर पड़ीं। साथ काम कर रही महिलाओं और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और इलाज के लिए बक्सर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
उधर, मनियर थाना क्षेत्र के धसका गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे बिजली गिरने से चंद्रावती देवी (32) पत्नी विनोद और जितेंद्र राजभर (50) झुलस गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया। बताया गया कि बिजली गांव में एक नीलगिरी के पेड़ पर गिरी। जब बिजली गिरी तो चंद्रावती देवी घर के चौखट पर बैठकर मोबाइल देखी रही थीं, जबकि जितेंद्र राजभर साइकिल धो रहे थे। घटना के बाद दोनों घबरा गए।

नरही क्षेत्र के बैरिया स्थित बाल वाटिका में लगा बारिश का पानी।संवाद

नरही क्षेत्र के बैरिया स्थित बाल वाटिका में लगा बारिश का पानी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed