फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A grand procession took place at the festival of Guru Gobind Singh

गुरू गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Thu, 02 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
A grand procession took place at the festival of Guru Gobind Singh
बलिया। बुधवार को नगर के गुरुद्वारा साहिब दरबार से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने फूल की छिड़काव किया। जिसमें पंच प्यारे निकले गुरु ग्रंथ साहिब की सजावट का रथ पर निकाला गया। इस शोभायात्रा में गतका पार्टी बैंड बाजा, हाथी, घोड़े एवं रागी जत्था उपस्थित रहे। इसके अलावा कई प्रकार की झांकियां निकाली गई। जिससे समाज में एक अच्छा विचार प्रकट किया जा रहा था। इस शोभायात्रा में सिख समुदाय के लोग एवं स्त्री सत्संग कीर्तन भजन करते हुए दिख रहे थे। विराट शोभायात्रा गुरु दरबार से निकल कर टाउन हाल, स्टेशन रोड, चौक, विजय सिनेमारोड, गुलाब देवी होते हुए शनिचरी मंदिर, चमन सिंह बाग रोड, लोहापट्टी होते हुए वापस गुरु दरबार में पहुंची। शोभायात्रा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं गुरुद्वारा सोसाइटी कर रही थी। जिसमें प्रशासनिक सुविधा भी थी। इसके अलावा कई बड़े-बड़े नेताओं, समाजसेवी एवं समाज के हर धर्म के लोग इसमें सम्मिलित थे। शोभायात्रा में सुरजीत सिंह एडवोकेट, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार इंद्रपाल सिंह, सरदार सागर सिंह, नगेंद्र सरदार, हरजीत सिंह, सरदार बलजीत सिंह, सीए सरदार नवनीत सिंह,सरदार विशाल सिंह, सरदार सिंह, सरदार संजय सिंह, सरदार भजन सिंह, सरदार गुरबख्श सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed