{"_id":"68c5dad244ca60399c05b870","slug":"a-girl-bathing-in-the-river-with-her-friends-drowned-ballia-news-c-190-1-ana1001-148148-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सहेलियों के साथ नदी में नहा रही बालिका डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सहेलियों के साथ नदी में नहा रही बालिका डूबी
विज्ञापन
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चकविलियम मौजा निवासी सुनील यादव की सात वर्षीय बेटी सृष्टि यादव शनिवार की सुबह सरयू नदी में डूब गई। सहेलियों के चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी व तहसीलदार नितिन सिंह भी मौके पर पहंुचे। पंचायतनामा के बाद शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्ची के माता-पिता सदमे में है। टीएस बंधा के उतरी ओर चकविलियम है। बाढ़ के कारण चारों तरफ से गांव पानी से घिरा हुआ है। सृष्टि अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गई थी। जहां अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। बालिका दो बहन व एक भाई में सबसे बड़ी थी। कक्षा दो की छात्रा थी। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
नहाते समय पोखरे में डूबने से युवक की मौत : भीमपुरा। थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी स्थित पोखरे में शनिवार की दोपहर साथियों के साथ नहा रहे सुजीत कुमार की डूबने से मौत हो गई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची, पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इब्राहिमपट्टी गांव का निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार दोपहर में साथियों के साथ पोखरे में नहा रहा था। इसी बीच गहरे पानी में चला गया। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। संवाद