{"_id":"67f96b9d7729a1408507986d","slug":"a-farmer-standing-under-a-tree-died-due-to-lightning-ballia-news-c-190-1-bal1001-137471-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पेड़ के नीचे खड़े किसान की बिजली से मौत, सुबह हुई परिजनों को खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पेड़ के नीचे खड़े किसान की बिजली से मौत, सुबह हुई परिजनों को खबर
विज्ञापन
नरही। तेज आंधी व बारिश के दौरान बिजली गिरने से बृहस्पतिवार की दोपहर में टुटवारी गांव निवासी एक किसान मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी परजिनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। टुटवारी गांव निवासी सत्यकाम राय (34) का खेत टुटुवारी मौजे में है। तेज आंधी और बारिश आने के बाद वह खेत में रखी प्याज को बचाने के लिए गए थे।
इस बीच आंधी का वेग तेज होने पर खेत से थोड़ी दूरी पर स्थित शीशम के पेड़ के नीचे छुप गए। इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सत्यकाम की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, परिजनों ने रात भर सत्यकाम की तलाश की, लेकिन कहीं अता-पता नहीं चला।
शुक्रवार की सुबह पांच बजे एक महिला की नजर पेड़ के नीचे गिरे सत्यकाम राय पर पड़ी तो उसने विजय राम को बताया। विजय ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घटनास्थल पर परिजन पहुंचे तो उनका वह मृत मिले।
विज्ञापन
सूचना पर नरही थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सत्यकाम राय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। चार साल पहले उनकी शादी हुई थी। एक लड़का तीन साल का आशुतोष राय है। पत्नी शिखा राय बेसुध रहीं।