फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A child death in road accident in ballia

कार की चपेट में आने से मासूम की मौत, लगाया जाम

Fri, 09 Aug 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
A child death in road accident in ballia
बलिया। कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बनकटा स्थित सीतापुर अस्पताल के पास गुरुवार की दोपहर कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने कार मालिक और कार सवार उसके परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद लोगों ने एक बजे काली मंदिर त्रिमुहानी पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर चार बजे जाम समाप्त कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर लोगों ने शाम पांच बजे सड़क पर शव रख कर फिर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग की। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लाटघाट-बनकटा मार्ग पर सीतापुर अस्पताल के पास कार कार कार बैक कर रहा था। इसी बीच वहां हनुमान मंदिर के निकट रहने वाले श्रवण रावत का पुत्र टेलू रावत (5) कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से ले जाते समय चेलू की रास्ते में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हनुमान मंदिर के पुजारी का लड़का कार चला रहा था। बच्चे के घायल होने की सूचना पर रावत बस्ती की बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं एकत्रित हो गई और पुजारी परिवार पर हमला कर दिया। इसमें कई लोगों को घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने मां काली मंदिर त्रिमुहानी पर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने जाम लगाने वालों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बस्ती के लोगों ने फिर मासूम का शव सड़क पर रख जाम लगा दिया और मुआवजे के साथ अन्य मांगें करने लगे। इसकी सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट ब्रजकिशोर दुबे, सीओ सिटी एके सिंह, फेफना एसओ शशिमौलि पांडेय, कोतवाल विपिन सिंह समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों ने जाम लगाने वालों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed