फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A balanced diet is a means of prevention from diseases: Dr. Siddharthamani

संतुलित आहार बीमारियों से बचाव का साधन : डॉ. सिद्धार्थमणि

Fri, 02 Jul 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
A balanced diet is a means of prevention from diseases: Dr. Siddharthamani
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को महिला एवं बाल कुपोषण: कारण एवं निदान विषय पर आनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थमणि दुबे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतुलित आहार को अपनाकर महिला एवं बाल कुपोषण और उससे उपजी बीमारियों से बचा जा सकता है। संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट के अतिरिक्त प्रोटीन एवं वसा तो अनुपात में होना ही चाहिए, इसके साथ फल और सब्जियां भी पर्याप्त मात्रा में लेनी चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना के असर से बच्चे अपने मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र के कारण ही बच सके हैं। बढ़ते बच्चों, गर्भवती तथा धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है। महिला अध्ययन केंद्र की सहायता से विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं तक पहुंचेंगे और उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे। गोष्ठी का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अपराजिता उपाध्याय तथा प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed