{"_id":"57-94965","slug":"Ballia-94965-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास
Ballia
Updated Thu, 25 Apr 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पकवाइनार। बलिया-इटावा ग्रामीण बैंक की पकवाइनार शाखा पर सोमवार की देर रात चोरों ने खिड़की और ग्रील उखाड़ कर अंदर घुस चोरी का प्रयास किया। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। सीओ बृजेश सिंह और कोतवाल जेबी सिंह ने मौका मुआयना किया। चोरों के हाथ कुछ नहीं लगने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
बलिया-इटावा ग्रामीण बैंक पकवाइनार शाखा में सोमवार की देर रात चोरों ने पूरब दिशा स्थित खिड़की का ग्रील उखाड़ कर अंदर प्रवेश कर गए। बैंक के दो दरवाजों का ताला काटकर सेफ (तिजोरी) तक पहुंचे चोरों ने तोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन असफल रहे। जबकि पुलिस चौकी के दो सिपाहियों की ड्यूटी भी रात में यहां थी, जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी । कारण कि जिस तरफ से चोर खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर अंदर प्रवेश किए हैं, वहां पहले से ही गिट्टी-बालू रखा हुआ था। इससे उधर का हिस्सा पूरी तरह से ढका हुआ था। सुबह होने पर किसी ग्रामीण की नजर खिड़की के पर पड़ी तो टूटी देख दंग रह गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक शिवदास, कैशियर प्रेम श्रीवास्तव, चपरासी दुखंती के साथ ही पुलिसकर्मियों को दी। वे भागे-भागे कुछ ही देर में बैंक पहुंच गए। अंदर रखे सेफ को सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। शाखा प्रबंधक शिवदास ने बताया कि सेफ में 2 लाख 48 हजार रुपये थे, जो सुरक्षित है।