{"_id":"57-90380","slug":"Ballia-90380-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धांजलि
Ballia
Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। नगर के हिता का पुरा चौराहा स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर स्मारक पर उनके 82वें बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी स्मारक समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रारंभ में वीर आजाद की प्रतिमा पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय द्वारा माल्यार्पण किया गया।
अंजनी कुमार पांडेय ने चंद्रशेखर आजाद के क्रांतिकारी स्मरणों को याद करते हुए कहा कि आज देश में हो रहे अनैतिक राजनीति से देश को बचाना ही श्री आजाद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री पांडेय ने कहा कि 27 फरवरी 1931 को चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजी साम्राज्य से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे।
इस मौके पर प्रकाश गुप्त, कृष्णानंद पांडेय, बलजीत सिंह, गिरिजा राम, रामइकबाल सिंह, संजय शर्मा, आलोक कुमार पांडेय आदि ने सभा को संबोधित किया। उधर, चंद्रशेखर आजाद स्मारक में उगे झाड़ी व गंदगी को देख क्रांतिकारी स्मारक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय काफी मर्माहत हुए। उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान स्मारक की तरफ आकृष्ट कराया।