फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विधायक अचानक पहुंचे सीएचसी

विधायक अचानक पहुंचे सीएचसी

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रसड़ा। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह बुधवार को अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी का जायजा लिया और वस्तुस्थिति से रूबरू हुए। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने उनके सामने यहां पर व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में जानकारी दी। जिसे सुन विधायक श्री सिंह भड़क उठे। उन्होंने डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को हिदायत दी कि आगे से किसी प्रकार की शिकायत मिली तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपनी तरफ से अस्पताल परिसर में दो सौर ऊर्जा लाइट और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की घोषणा की।
विज्ञापन

श्री सिंह ने कहा कि डाक्टर भगवान के दूसरे रूप होते है। उनके पास जो भी व्यक्ति पहुंचता है, वह किसी न किसी बीमारी से पीड़ित होता है। ऐसे में उसे सही उपचार नहीं मिलने पर वह स्वाभाविक रूप से परेशान हो उठता है। उन्होंने कतिपय डाक्टरों की तरफ से मरीजों को अनावश्यक जांच व कमीशन की दवाई लिखे जाने तथा फार्मासिस्ट अनिल राय द्वारा सरकारी दवाएं गरीब मरीजों को देकर धन उगाही किए जाने की निंदा की। शिकायत मिलने पर समुचित कार्रवाई कराई जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ बसपा नेता जब्बार अंसारी, दीपक सिंह, आशुतोष पांडेय, नथूनी सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर एचआर सोनी, डा. बीपी यादव, लालू प्रसाद, शैलेश सिंह, सोहन यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed