Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चाकूबाजी के दूसरे दिन बंद रहा एससी कालेज

चाकूबाजी के दूसरे दिन बंद रहा एससी कालेज

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। सतीश चंद्र कालेज में मंगलवार को दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी के बाद बुधवार को कालेज बंद रहा। छात्र कालेज आए जरूर लेकिन पढ़ाई नहीं हुई। उधर, दोनों पक्षों से कुल 11 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें एक पक्ष के दो आरोपियों को घटना के दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। दूसरे दिन दोनों को कोर्ट में सुनवाई के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एससी कालेज परिसर में रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करने के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडेय उर्फ दीपक तथा छात्र नेता सुधीर कुमार ओझा उर्फ राणा के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। जिसमें एक पक्ष के छात्रनेता अविनाश कुमार सिंह उर्फ नंदन तथा विवेक कुमार सिंह घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से सुधीर कुमार ओझा उर्फ राणा भी घटना में घायल हो गया। घटना के बाद एक पक्ष से आशुतोष कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध ेकेस दर्ज किया है। जबकि दूसरे पक्ष से सुधीर ओझा राणा की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज किया गया है। उधर विवाद पर विराम लगाने के लिए बुधवार को कालेज खुलने के बावजूद पठन-पाठन बंद रहा। जबकि प्राचार्या भी अवकाश पर रहीं। उधर एहतियात के तौर पर कालेज परिसर में पूरे दिन पुलिस का पहरा रहा। शहर कोतवाल अजय राय ने बताया कि मारपीट और चाकूबाजी की घटना में नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed