फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जयंती पर तब देश के दिग्गज करते थे शिरकत

जयंती पर तब देश के दिग्गज करते थे शिरकत

Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अब तक देश के दिग्गज नेता हिस्सा लेते रहे हैं। जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक का बागी बलिया के जयप्रकाश नगर की धरती पर आगमन हो चुका है। धन्य है वह मां जिसने लोकनायक जैसे बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती पर सन् 1985 में कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री रामकृष्ण हेगड़े का आगमन हुआ। 1987 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह बलिया आए और अस्वस्थ होने के कारण वापस लौट गए थे। उस समय के तत्कालीन रेलमंत्री मधुदंडवते का आगमन भी यहां हो चुका है। 1988 में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत आए। वर्ष 1990 में हरियाणा के मुख्यमंत्री हुकुम सिंह एवं उप्र के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आगमन हुआ। 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पधारें। 1992 में उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणदत्त तिवारी एवं पूर्व राज्यपाल मोतीलाल बोरा का आगमन हुआ। 1995 में काश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुला बागी बलिया की धरती पर पहुंचे। 1996 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगोड़ा पधारें। वर्ष 2000 में बिहार के मंत्री रघुनाथ झा एवं पूर्व रेलमंत्री नितीश कुमार का आगमन हुआ। 2001 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, उप राष्ट्रपति कृष्णकांत, पूर्व मंत्री मेनका गांधी, उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री रामविलास पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का बलिया के जय प्रकाश नगर में एक साथ आगमन हुआ। 2002 में पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत, नानाजी देशमुख, पूर्व केंद्रिय मंत्री दिग्विजय सिंह आदि लोग आए। 2003 में पूर्व केंद्रिय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, पूर्व केंद्रिय मंत्री जगमोहन, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह आकर इस धरती का मान बढ़ाया है। 2006 में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उप्र के खाद्यमंत्री राजा भैया का आगमन हुआ। जिस वर्ष कोई नेता का आगमन नहीं हुआ एस वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर ने कमान संभाला। स्व. चंद्रशेखर के मौत के बाद अब तक कोई उच्च स्तर का नेता जय प्रकाश नगर नहीं आए।
विज्ञापन

उसके बाद 2011 में बिहार के क्रांति मैदान से लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जन चेतना रैली को रवाना किया। उधर, राष्ट्र के महानायक लोकतंत्र के सजग प्रहरी, समग्र क्रांति के अग्रदूत, लोक नायक जय प्रकाश नारायण की 111वीं जयंती समारोह 11 अक्तूबर को शाम तीन बजे टाउन हाल में मनाया जाएगा। यह जानकारी लोक नायक जयप्रकाश स्मारक समिति नगर के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने दी। कहा कि उक्त समारोह में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वमंत्री घूराराम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed