फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भीड़ को काबू करने में हांफती रही पुलिस

भीड़ को काबू करने में हांफती रही पुलिस

Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 23 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मझौवां। पचरुखिया घाट पर शुक्रवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की भीड़ के चलते घाटों पर धक्कामुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई साथ ही वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से एनएच-31 पर घंटों जाम लग गया। जाम समाप्त कराने को हल्दी पुलिस हांफती रही।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के मझौंवा, पचरुखिया, हुकुमछपरा, उपाध्याय टोला, दुर्जनपुर और श्रीनगर आदि घाटों पर जिले के विभिन्न गांवों से लगभग 40000 की संख्या में लोग मुंडन संस्कार के लिए पहुंचे थे। सबसे ज्यादा भीड़ पचरुखिया गंगाघाट पर दिखी। इसके चलते नाव भी कम पड़ गई। बड़ी नाव की संख्या कम हो गई। नाविक मानक से अधिक लोगों को नाव पर बैठा रहे थे। जाम के संबंध में थानाध्यक्ष शेष कुमार शर्मा ने बताया कि जाम से निबटने के लिए चार जवानों को लगाया गया था। मैं खुद भी मौके पर गया था। भरौली संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग मुंडन संस्कार के लिए उजियार के सरयां घाट से लेकर कोटवा स्थित घाट पर उमड़ पड़े। इस दौरान लोग गंगा घाट पर ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चन कर मुंडन किया जा रहा था। मुंडन के बाद परिजन नाव पर सवार हो मां गंगा को ओहार चढ़ा रहे थे। ओहार चढ़ाने के दौरान लोग सुरक्षा को ताक पर रख नावों पर क्षमता से अधिक सवार हो इस पार से उस पार जा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कोरंटाडीह चौकी प्रभारी बृजभान पांडेय सुबह से सदल-बल घाटों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed