{"_id":"61813","slug":"Ballia-61813-57","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशीनरी दुकानों पर पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशीनरी दुकानों पर पुलिस का छापा
Ballia
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सुरेमनपुर। बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार बाजर स्थित चार मशीनरी स्टोर की दुकान पर पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम छापेमारी कर करीब दो लाख का माइक्रो पाटर्स बरामद किया। साथ ही मशीनरी स्टोर के चार दुकानदरों को नकली पार्टस बेचने के मामले में गिरफ्तार कर शनिवार को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इस छापेमारी से नकली सामान बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
बंगलौर की माइक्रो बांस कंपनी के नाम पर क्षेत्र के तमाम मशीनरी स्टोर्स के दुकानदार नोजल, एलिमेंट व डिलेवरी वाल बेचते थे। दुकानरों द्वारा नकली पार्टस को असली बता महंगे दामों पर ग्राहकों को बेचा जाता था। इस बात की शिकायत कंपनी के शाखा कार्यालय कानपुर के इंवेस्टिगेटर देवेंद्र सिंह को मिली। इस पर उन्होंने इस धंधे की जांच पड़ताल शुरू करा दी। जांच के बाद पूरी तरह से आश्वस्त होने के के बाद देवेंद्र ने इसकी शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक लव कुमार से मिलकर शुक्रवार को की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बैरिया थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव व एसआई राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय फोर्स रानीगंज बाजार स्थित जनता मशीनरी स्टोर, अनपूर्णा मशीनरी स्टोर, कलकत्ता मशीनरी स्टोर व आकाश मशीनरी स्टोर्स पर छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान चार दुकानों से करीब दो लाख का नकली नोजल एलिमेंट व डिलेवरी वाल बरामद किया गया। वहीं दुकानदार मुमताज, शिव प्रकाश वर्मा, राजन प्रसाद व मैनेजर वर्मा को इंवेस्टिगेटर देवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। इस बाबत इनवेस्टिगेटर देवेंद्र सिंह ने बताया कि नकली समान बनाने वाले असली सामान का नकल कर बाजार में उतार देते हैं। लेकिन कंपनी के पास गोपनीय कोड होता है जिसके माध्यम से अपने सामानों की पहचान कर लेती है। कहा कि नकली सामान के बाजार में होने से कंपनी भी बदनाम हो रही है और उपभोक्ता हलाल हो रहे हैं। उधर दुकानदारों का कहना है कि कार्रवाई तो नकली सामान बनाने वालों पर होनी चाहिए।