फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मांगों को लेकर सफाईकर्मी धरने पर

मांगों को लेकर सफाईकर्मी धरने पर

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। जिला सफाई कर्मचारी संघ के समस्त ब्लाक पदाधिकारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक बकाया वेतन सहित अन्य मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। समस्त कर्मचारियों को तत्काल स्थायीकरण की भी मांग की। वहीं गुरुवार को भी सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

संगठन के जिला संरक्षक अविनाश उपाध्याय ने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त नहीं कराएंगे, तब तक हम लोगों का आंदोलन चलता रहेगा। कहा कि जनपद के सफाई कर्मचारियों को सम्मान दिलाने के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि हमारा संगठन लगातार सफाई कर्मचारियों के मांग के लिए कई वर्षो से संघर्ष कर रहा है। संगठन के संघर्ष के कारण ही जिले के सफाई कर्मचारी निर्भीक होकर अपने ग्राम पंचायतों में काम कर रहे है। संघर्ष की वजह से सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए राज्य सरकार को विवश होना पड़ा। जिलामंत्री मुख्तार अहमद ने कहा कि सभी समस्याओं के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय जिम्मेदार है। उन्होंने मांग किया कि लंबित तीन माह का वेतन तथा महंगाई भत्ता का एरियर समेत अन्य मांगे तुरंत मानी जाए। इस मौके पर राजाराम सिंह, हर्षदेव राम, अनिल कुमार सिंह, राजेश पांडेय, अजय चौबे, अवधेश गुप्ता, जयशंकर प्रजापति, सुनील गौतम, गौरीशंकर राम, शिवकुमार गुप्ता, अवधेश राम, शमशेर सिंह, विनय सिंह, सत्यदेव राम, श्रीनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed