फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जातिगत-दलगत वोटों पर है भरोसा

जातिगत-दलगत वोटों पर है भरोसा

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Ballia
Ballia Updated Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलिया। बलिया संसदीय सीट पर छिड़े चुनावी संग्राम में उम्मीदवार वोटों की जोड़ तोड़ में जुट गए हैं। इसके लिए वही पुराने तरीके अपनाए जा रहे हैं, जो हमेशा से सियासतदार अपनाते रहे हैं। कहीं जाति व धर्म की बात की जा रही है, तो कहीं धनबल व बाहुबल के आधार पर मत बटोरने की कोशिश जारी है। सभी दल इसके लिए गांव-गांव में सियासी गोटी बिछाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के मौजूदा सांसद व उम्मीदवार नीरज शेखर के वोट का जनाधार मुख्य रूप से मुस्लिम व यादव मतदाता माने जा रहे हैं। साथ ही क्षत्रिय मतदाताओं में भी उनकी घुसपैठ है। उधर बसपा उम्मीदवार इंजीनियर वीरेंद्र पाठक उर्फ टुन जी का जनाधार मुख्य रूप से दलित व अन्य पिछड़ी जातियां हैं। इनकी थोड़ी बहुत घुसपैठ ब्राह्मण मतदाताओं में भी है। भाजपा उम्मीदवार भरत सिंह के पास वैश्य बिरादरी व अगड़ों का मुख्य रूप से वोट माना जा रहा है। पहली बार आधी आबादी से कांग्रेस की उम्मीदवार बनी डा. सुधा राय को महिला मतदाता व भूमिहार मतों पर भरोसा है। इसके साथ चुनाव मैदान में उतरे कौमी एकता दल के उम्मीदवार व पूर्व सांसद अफजाल अंसारी को मुसलमान तथा राजभर वोटों के साथ ही अन्य बिरादरी के मतों में सेंधमारी करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बलिया लोकसभा की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से बैरिया, बलिया, फेफना, मुहम्मदाबाद व जहूराबाद विधानसभाएं आती हैं। इन विधानसभाओं में चार सीटों पर सपा का पहले से ही कब्जा है। सपा इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा बना कर लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास यह भी है कि इस सीट पर चुनाव लड़ रहे पूर्व
प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर दो बार चुनाव जीत
चुके हैं। पूर्व में चंद्रशेखर भी इस सीट से आठ बार सांसद चुने जा चुके हैं। उधर इस सीट पर जीत से कुछ फलांग दूर रही
भाजपा व बसपा भी इसे हथियाने में जुटी हैं। उधर आधी आबादी से पहली बार उम्मीदवार बनी विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की पत्नी डा. सुधा राय भी इस सीट पर पंजा का मुहर लगाना चाह रही हैं। अब देखना है कि सियासी ऊंट किस करवट बैठ रहा है। अभी से मतदाताओं की कयासबाजी शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed