फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   9.8 mm rain with thunder and lightning

Ballia News: चमक-गरज के साथ 9.8 एमएम बारिश

Sun, 22 Jun 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
9.8 mm rain with thunder and lightning
बलिया। जिले में शनिवार की शाम झमाझम बारिश हुई। नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। शहर की सड़कों पर करीब दो घंटे तक जलभराव रहा। जापलिगंज, एससी काॅलेज चौराहे सहित कई मोहल्लों में जलभराव से दिक्कत हुई। इससे नगर पालिका परिषद की नाला सफाई व्यवस्था की कलई खुल गई। चमक-गरज के साथ 9.8 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन

वैसे इस बारिश से ज्यादातर फसलों को फायदा हुआ है। सिंचाई के लिए परेशान किसानों के बारिश होने से चेहरे खिल उठे। खेत पानी से भर गए हैं। किसान इस बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब वह धान समेत अन्य फसलों की बोआई की योजना में लग गए है। बारिश से लोगों को उसम भरी गर्मी से भी राहत मिली। शुक्रवार की रात को भी कभी तेज व कभी धीमी बारिश होती रही।
विज्ञापन

गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी बारिश की पूरी संभावना है। मानसून की बारिश का यह शुरूआत है। तीन-चार दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। सुबह से ही काले बादलों के आने व जाने का क्रम लगा रहा। दोपहर में दो घंटों के लिए तीखी धूप हुई, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। शाम करीब चार बजे गरज व चमक के साथ लगभग 20 मिनट हुई तेज बारिश से शहर के जापलिनगंज, एससी कालेज, बालेश्वर मंदिर रोड, शहीद पार्क चौक, आवास विकास कालोनी, राम दहिमपुरम, काजीपुरा, गुदरीबाजार, आनंद नगर, बहादुरपुर कालोनी आदि मोहल्लों में पानी निकासी की समस्या बनी रही। वहीं बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जीराबस्ती रोडवेज वर्कशाप के सामने पानी जगा हो गया। इससे आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में बच्चों ने की जमकर मस्ती : लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिल गए। शहरी इलाकों में बच्चे जवान सभी बारिश का आनंद लेते नजर आए। सड़क किनारे हुए जल भराव पर बारिश के बीच उछल कूद करते दिखाई दिए। छतों के पाइप से गिरते पानी के नीचे स्नान करते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी लोग खुद को रोक न सके और बारिश का मजा लिया। बारिश को लोगों ने पूरा आनंद लिया। बाइक सवार भी भीगते हुए अपने घर की तरफ निकल पड़े। वह बारिश बंद होने का इंतजार नहीं किए।

गंगा व सरयू पकड़ने लगी रफ्तार : मानसून की बारिश शुरू होते ही नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा हैं। हालांकि अभी बढ़ाव मामूली है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार गायघाट पर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ाव पर है। शुक्रवार की शाम को नदी का बहाव 49.59 मीटर था लेकिन शनिवार को 49.60 मीटर पर नदी बह रही थी। एक सेंटीमीटर नदी बढ़ाव पर दर्ज की गई है। बक्सर हेड पर नदी घटाव पर है। वहीं, सरयू का जलस्तर डीएसपी हेड पर शुक्रवार को 59.64 मीटर था लेकिन शनिवार को 59.77 मीटर रहा। नदी का जलस्तर लगभग 13 सेमी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed